पलासी. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रखंड कॉलोनी पलासी में कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गयी. कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत-संगीत व कविता पाठ किया. वार्डन गुड्डी कुमारी व संचालक संजय कुमार मांझी की देखरेख में कार्यक्रम की गयी. कार्यक्रम से पूर्व कस्तूरबा गांधी के तेल चित्र पर सभी शिक्षकों व बच्चों द्वारा पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित किया गया. इसके बाद कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान, बेटी बचाव व बेटी पढ़ाओ, शराब मत पीना, बेटी हमारी अनमोल, आदिवासी नृत्यों के द्वारा सभी का मान-मोहित कर लिया. इस मौके पर गुंजन कुमारी, लाडली बेगम, रफअत जहां, राबिया, राधा रानी चौधरी, स्वीटी कुमारी, शहरयार आलम, मसऊद आलम सहित दर्जनों स्कूली बच्चियां मौजूद थी.
छात्राओं ने मनायी कस्तूरबा गांधी की जयंती
कार्यक्रम से पूर्व कस्तूरबा गांधी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया
