बकरीद को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, सुकेला मोड़ के पास सघन चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ
Published by : Divyanshu Prashant Updated At : 24 May 2026 9:37 AM
वाहन जांच करते पुलिस
Bhargama Police Vehicle Check: आगामी त्योहार को देखते हुए सीमांचल के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है. अररिया के भरगामा में पुलिस ने अचानक एक ऐसा बड़ा चेकिंग अभियान शुरू किया, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया.
Bhargama Police Vehicle Check: भरगामा अररिया से राष्ट्र भूषण पिंटू की रिपोर्ट: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भरगामा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. अररिया पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर शनिवार को पुलिस टीम ने सुकेला मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और आम नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करना रहा.
डिक्की से लेकर केबिन तक की तलाशी, कागजातों को किया गया वेरिफाई
थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान वहां से गुजरने वाले सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई. पुलिस के जवानों ने गाड़ियों की डिक्की, केबिन और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली, साथ ही बिना वजह घूम रहे संदिग्ध युवकों को रोककर कड़ी पूछताछ की. जांच के दौरान चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन (RC), इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) जैसे जरूरी दस्तावेजों को चेक किया गया. जिन चालकों के कागजात अधूरे मिले, उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया.
कानून-व्यवस्था से नहीं होगा समझौता, आगे भी जारी रहेगी सख्ती
अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और थाना स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हुड़दंग मचाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी और इस तरह का विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
पुलिस की आम जनता से अपील: नियम मानें और साथ रखें दस्तावेज
भरगामा थाना पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जब भी यात्रा पर निकलें, अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें और यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से कहा है कि यदि उन्हें अपने आस-पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कदम उठाकर क्षेत्र में शांति, आपसी सौहार्द और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके.
Also Read: बारूद से बहार तक, 59 साल बाद कितनी बदल गई नक्सलवाद को जन्म देने वाली ‘नक्सलबाड़ी’ की धरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










