बाल विवाह रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली

अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने किया रवाना

फारबिसगंज. फारबिसगंज में बाल विवाह मुक्ति रथ सह जागरूकता रैली निकाली गयी. इस बाल विवाह मुक्ति रथ सह जागरूकता रैली को अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी फारबिसगंज प्रसन्न कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवस के विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राइट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ निकाला गया. इस मौके पर अवर निबंधक पदाधिकारी फारबिसगंज ने लोगों से अपील की कि बाल विवाह के प्रति सजग रहकर अपनी जिम्मेदारी व अपने कर्तव्य को निभाएं. उन्होंने मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 1098 पर बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है. बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है. बल्कि हम सभी का भी सामूहिक ज़िम्मेदारी है. बताया कि रथ यात्रा का कार्यक्रम 08 मार्च तक संचालित रहेगा. अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जायेगी. साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव व किशोरियों पर पड़ने वाले कुप्रभाव को समझाया जायेगा. बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है. सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जायेगी. मौके पर जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >