नरपतगंज. बैंक ऑफ बड़ौदा गोखलापुर शाखा में सोमवार की रात करीब दो बजे दो चोर शटर काटकर बैंक परिसर के अंदर चोरी की नीयत से घुसे, लेकिन बैंक में लगे अलार्म के बज जाने के बाद दोनों भाग निकले. हालांकि ली. मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने बैंक व दुकानों का ताला टूटा हुआ देखा, तो भीड़ जमा हो गयी. मौके से पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे व छानबीन करते हुए बैंक कर्मी से जानकारी ली. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में रात के करीब दो बजे मुंह पर गमछा लपेटकर दो युवकों को बैंक में लगे शटर व दरवाजे का ताला काटते हुए देखा जा रहा है. हालांकि, दरवाजा खोलने के बाद ही अलार्म बज गया. इसके कारण एक बड़ी घटना टल गयी.
फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश साहा ने भी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. बैंक ऑफ बड़ौदा गोखलापुर शाखा के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि दो युवकों ने शाखा में शटर का ताला तोड़कर घुसने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास, काटा शटर
अलार्म बज जाने पर भागे चोर
