अररिया में अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू की 25 सदस्यीय नई जिला कमेटी बनी, उर्दू के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, अररिया की नई 25 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया है. रजी अहमद तन्हा को अध्यक्ष और मौलाना शाहिद आदिल कासमी को महासचिव चुना गया है. नवनियुक्त टीम उर्दू के प्रचार-प्रसार और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Araria News: अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, बिहार की अररिया जिला इकाई का पुनर्गठन कर नई 25 सदस्यीय जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. मदरसा इस्लामिया यतीम खाना, अररिया में आयोजित बैठक में रजी अहमद तन्हा को जिला अध्यक्ष और मौलाना शाहिद आदिल कासमी को जिला महासचिव चुना गया. नई कमेटी के गठन के साथ ही उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया.

बिहार सरकार के निर्देश पर हुआ पुनर्गठन

गुरुवार शाम आयोजित बैठक की अध्यक्षता रजी अहमद तन्हा ने की, जबकि संचालन मौलाना शाहिद आदिल कासमी ने किया.

बैठक में बताया गया कि बिहार सरकार के निर्देश पर पूर्व की 15 सदस्यीय जिला कमेटी को भंग कर उसका विस्तार किया गया है. अब अररिया जिला कमेटी में कुल 25 सदस्य शामिल होंगे.

अधिकांश पुराने पदाधिकारियों को मिली दोबारा जिम्मेदारी

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पूर्व कमेटी के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और सर्वसम्मति से अधिकांश पदाधिकारियों को पुनः जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया.

नई कमेटी में रजी अहमद तन्हा को अध्यक्ष और मौलाना शाहिद आदिल कासमी को महासचिव चुना गया.

25 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन

नई कमेटी में दीन रेजा अख्तर, प्रो. रफी हैदर अंजुम, परवेज आलम, अरशद अनवर अलिफ, मौलाना आसिफुर रहमान और प्रो. एहसान आलम को उपाध्यक्ष बनाया गया.

संयुक्त सचिव के रूप में कारी जसीमुद्दीन, मुफ्ती इनामुल बारी कासमी, मुफ्ती हुसैन अहमद हमदम, कमर मासूम और अब्दुल गनी लबीब को जिम्मेदारी दी गई.

रहबान अली को कोषाध्यक्ष और मो. मुशीर आलम को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को भी जिला कमेटी में शामिल किया गया.

सभी प्रखंडों में भी हो चुका है गठन

बैठक में जानकारी दी गई कि उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और उससे संबंधित सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू की इकाइयों का गठन किया जा रहा है.

इसी क्रम में अररिया जिले के सभी 9 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कमेटियों का गठन भी पूरा कर लिया गया है.

Araria News: उर्दू के विकास के लिए काम करने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे उर्दू भाषा के विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे.

साथ ही उर्दू से संबंधित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया.

Also Read: बिहार : स्कूल बढ़े पर 38.5% स्टूडेंट ही 12वीं तक पहुंचे, पढ़ाई छोड़कर कहां जा रहे हैं बच्चे?

Also Read: वाघा बॉर्डर की तर्ज पर पूर्णिया में आज रात 12:01 बजे फहरेगा तिरंगा, पढ़ें 1947 से चली आ रही इस अद्भुत परंपरा का इतिहास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >