फारबिसगंज में अधिवक्ताओं का चौथे दिन भी जारी रहा आंदोलन
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 09 Jun 2026 5:41 PM
फारबिसगंज में नव निर्मित टेन कोर्ट भवन का उद्घाटन व क्रिमिनल कोर्ट का शुभारंभ किये जाने व विभिन्न मांगों को लेकर एडवोकेट व बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा.
फारबिसगंज. फारबिसगंज में नव निर्मित टेन कोर्ट भवन का उद्घाटन व क्रिमिनल कोर्ट का शुभारंभ किये जाने व विभिन्न मांगों को लेकर एडवोकेट व बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा व एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय के परिसर में दोनों एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने मंगलवार को चौथे दिन भी अपने बांहों पर काला बिल्ला लगा कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया. अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर सरकार व न्यायिक प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया. धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने न्यायिक कार्यों का भी निर्वहन किया और एकजुट होकर अपनी मांगों को बुलंद किया. मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल, राकेश कुमार दास, अनिल सिन्हा, विजय निराला, उर्मिला जैन, रीता देवी, शशि सुमन, मदन लाल गुप्ता, सिराजुद्दीन मंसूरी, राहुल रंजन, कपिल देव मेहता, मो मुसब्बिर आलम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










