आंधी में पीपल का पेड़ तीन दुकानों पर गिरा
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 May 2026 5:51 PM
लाखों रुपये की हुई क्षति
फारबिसगंज. शनिवार की रात अचानक आई तेज आंधी और बारिश के दौरान शहर के मुख्य बाजार सदर रोड में एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई. बताया जाता है कि शनिवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. आंधी के दौरान सदर रोड के पश्चिम भाग में स्थित गुमटी के पीछे रेलवे परिसर में लगा एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक अफ़सार आलम के आरजे फुट वेयर, जीतू कुमार पायल रेडीमेड स्टोर व सोनू उर्फ सूरज का जन्नत जिंस कार्नर, मनोज गुप्ता का सन्नी जिंस व रेडीमेड दुकान पर गिर पड़ा. पेड़ गिरने से दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा व बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए. सड़क पर खड़ा कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय पेड़ गिरा, उस समय एक दुकानदार दुकान के अंदर मौजूद थे. पेड़ गिरते ही उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जाता है कि पेड़ के दुकानों के ऊपर गिर जाने से जहां दुकान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पेड़ गिरने से सदर रोड में जहां घटना के बाद से ही आवागमन बाधित हो गया वहीं इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. सूचना मिलते ही वन विभाग व नप के कर्मी जहां घटना स्थल पर पहुंच कर गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम युद्ध स्तर पर करने में लगे हैं. वहीं विद्युत विभाग के नगर के जेई कैलाश कुमार बिजली मिस्त्री के साथ पहुंच कर गिरे हुए तार को दुरुस्त करने में सक्रिय रूप से लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










