नप को राजस्व हाटों से मिलेंगे 21 लाख 42 हजार
अररिया : नगर परिषद अधीन सभी राजस्व हाट की बंदोबस्ती की प्रक्रिया सोमवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में पूरी की गयी. बंदोबस्ती की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए एक-एक राजस्व का विभिन्न चरणों में बंदोबस्ती को पूरा किया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार मौजूद रहे.
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व अररिया राजस्व के ऑटो स्टैंड, बसंतपुर हाट व अररिया आरएस हाट की बंदोबस्ती की प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 15 लाख 10 हजार में पूरी की गयी थी.
सोमवार को पुऩ: बस स्टैंड को तीन लाख 95 हजार पांच सौ में अनिल कुमार को, कोर्ट कंपाउंड स्थित शुलभ शौचालय को 97 हजार में जालेश्वरी देवी व रजोखर हाट को एक लाख 40 हजार में मो तलहा आरजू को एक वर्ष के लिए बंदोबस्ती करने का अधिकार दिया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा, नप पार्षद रितेश कुमार राय, कार्यालय सहायक चंदन कुमार, बब्बू कुमार के अलावा बंदोबस्ती की प्रक्रिया में शामिल होने वाले संतोष कुमार सिंह, नियाज आलम, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.
मजदूर की पीट कर हत्या
