सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में किया गया झंडोत्तोलन

अररिया:गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्था व शिक्षा विभाग में झंडोत्तोलन किया गया. जिला शिक्षा कार्यालय में जहां डीइओ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया. वहीं एमडीएम कार्यालय में डीपीओ सुभाष कुमार गुप्ता, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीपीओ अब्दूर्रज्जाक ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर सरकारी कर्मी व शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. […]

अररिया:गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्था व शिक्षा विभाग में झंडोत्तोलन किया गया. जिला शिक्षा कार्यालय में जहां डीइओ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया. वहीं एमडीएम कार्यालय में डीपीओ सुभाष कुमार गुप्ता, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीपीओ अब्दूर्रज्जाक ने झंडोत्तोलन किया.

मौके पर सरकारी कर्मी व शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. इधर अररिया महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ मो कमाल, महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो बासुकी नाथ झा, अल शम्स मिल्लिया इंटर कॉलेज में प्राचार्य शम्स जावेद, पीपुल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्य मो महफुजर्रहमान, अररिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतहर हुसैन, बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक परवेज आलम, आजाद अकादमी में सचिव अब्दुस सलाम, महात्मा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक बसंत कुमार राय, आदर्श मध्य विद्यालय ककोड़वा के प्रधानाध्यापक जुनून मिस्त्री, आदर्श मध्य विद्यालय बाजार में प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद मंडल, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य डीके साहु, मोहिनी देवी स्मारक स्कूल के प्राचार्य डॉ बीएन झा, उत्क्रमित माध्यमिक सह आदर्श विद्यालय बारा के प्रधानाध्यापिका मधुमाला कुमारी, मध्य विद्यालय हलहलिया के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ऋषिदेव ने झंडोत्तोलन किया. गर्ल्स आइडियल अकादमी के निदेशक एमएए मुजीब, जेएच अमना अकादमी के निदेशक मो इस्तियाक आलम, अस्सवील अकादमी के प्राचार्य एम ई हसन, सन साइन बोर्डिंग स्कूल के निदेशक सुरेंद्र साह, मदरसा इस्लामिया यातीन खाना के सचिव शफी अहमद ने भी झंडोत्तोलन किया. बच्चों के बीच मिठाई बांटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >