अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 09 Jun 2026 5:47 PM
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ मां सशक्त भारत के थीम पर मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज के एएनसी कक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.
फारबिसगंज. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ मां सशक्त भारत के थीम पर मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज के एएनसी कक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर स्वास्थ्य जांच के लिए बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शिविर में पहुंची. महिला चिकित्सक के द्वारा स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया. शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं का जहां एएनसी कक्ष में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेशमा रजा, डॉ आफ़िया आफरीन, डॉ अर्चना प्रसाद, जीएनएम रूबी कुमारी, सुप्रिया कुमारी के द्वारा ब्लड प्रेशर, वजन, शरीर में रक्त की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व महत्वपूर्ण जांच की गयी. वहीं चिकित्सीय परामर्श दिया गया. चिकित्सीय परामर्श के बाद गर्भवती माताओं को अस्पताल के द्वारा आयरन, कैल्शियम आदि का दवा भी उपलब्ध कराया गया. बताया जाता है कि सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने का एक दशक पूर्ण होने पर अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का महिला चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गयी. मौके पर अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा 09 जून 2016 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुरुआत किया गया था. मंगलवार 09 जून को उक्त अभियान का 10 वर्ष पूर्ण होने पर अनुमंडलीय अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










