जल्द शुरू होंगी दरभंगा हवाई अड्डे से एयर इंडिया की उड़ानें, विमान किराये में आयेगी कमी

संजय झा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नयी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की

पटना़ दरभंगा एयरपोर्ट को फिर से चालू कराने की मुहिम चलानेवाले राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी.

उड़ान बढ़ने पर हवाई किराये में भी कमी आने की संभावना है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नयी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनको दरभंगा एयरपोर्ट से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री ने संजय कुमार झा को भरोसा दिया कि दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अन्य प्राइवेट कंपनियों को भी दरभंगा से उड़ान शुरू करने के लिए कहेंगे. उड़ान बढ़ने पर विमान किराये में कमी तय है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >