Rashifal 19 अक्टूबर: मिथुन-कर्क समेत इन राशि वाले जिद से बचें, जानें कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार

मेष से मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन, आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार अपना राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप आज की प्लानिंग कर सकें...

आज तारीख है 19 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया है. तो आइए जानते हैं

राशिफल.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सुख के साधनों पर व्यय होगा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा निवेश शुभ रहेगा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है सट्टे व लॉटरी से दूर विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ होगा व उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता हैं.अपने स्कूल-कॉलेज में भी वे प्रशंसा के पात्र बनेंगे, इसलिये पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे.इस दौरान सहपाठी भी आपकी भरपूर सहायता करेंगे.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिलेंगे कुछ ऐसे अवसर आयेंगे जिसमे आपको बड़ा लाभ मिलेगा तो कभी घाटा भी उठाना पड़ेगा. कुल मिलाकर आप बचत में रहेंगे व ज्यादा बड़ी समस्या नही होगी.

लकी नंबर – 8

लकी कलर- सफेद

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. हल्की हंसी-मजाक न करें. किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. रिलेशन में रह रहे लोगों का संबंध और ज्यादा मधुर होगा व दोनों का विश्वास मजबूत बनेगा. यदि आपकी किसी के साथ विवाह की बात चल रही हैं तो सामने वाले पक्ष की ओर से किसी के द्वारा उसमे अड़चन डालने का प्रयास किया जायेगा.

लकी नंबर – 7

लकी कलर – स्लेटी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं और यह बात किसी से शेयर भी नही कर पाएंगे जिस कारण चिंता और बढ़ जाएगी. अपना बात शेयर करे लाभ होगा

लकी नंबर- 6

लकी कलर – केसरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी. स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी. विवाहित लोगों का आज के दिन अपने पति या पत्नी से झगड़ा होने की संभावना हैं जिससे आपसी मतभेद और बढ़ जायेंगे.ऐसे समय में अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे व एक दूसरे को समझने का प्रयत्न करे.

शुभ अंक- 4

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनागम होगा. प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें.प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे उन्हें अपना काम करने में आसानी होगी.

लकी नंबर – 9

लकी कलर- पीला

तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धार्मिक कार्य में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. घबराहट की समस्या हो सकती है. जिन्हें सांस लेने में समस्या आती है वे अपना मुख्य रूप से ध्यान रखें. यदि आप इनहेलर अपने पास रखते हैं तो एक एक्स्ट्रा इनहेलर भी अपने साथ रखे ताकि बाद में कोई समस्या ना हो.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- गुलाबी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. भाग्य का साथ रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. समय पर कर्ज चुका पाएंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी.आज आपका मन बाहरी गतिविधियों में ज्यादा लगेगा. घर में रहकर भी आप बाहर क्या चल रहा हैं इत्यादि में खोये रहेंगे। इस कारण परिवारवाले आपसे नाराज़ भी रह सकते है.

लकी नंबर – 3

लकी कलर- भूरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

शारीरिक कष्ट संभव है. पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है. नई आर्थिक नीति बन सकती है. कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा व नए अनुभव सीखने को मिलेंगे जो भविष्य में बहुत काम आयेंगे.भाई या बहन के स्वास्थ्य का ध्यान रखे.

लकी नंबर- 2

लकी कलर – ग्रे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कानूनी अड़चन सामने आएगी. अज्ञात भय सताएगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम बढ़ेग. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने अध्यापको व सीनियर छात्रों का भरपूर साथ मिलेगा जो आपको आगे की रणनीति बनाने में लाभप्रद सिद्ध होगा.

लकी नंबर – 7

लकी कलर- महरून

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेग. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में संतोष रहेगा. जो लोग पहले से रिलेशन में हैं वे अपने साथी को लेकर भावुक हो सकते हैं व उन्हें उनके स्वास्थ्य की चिंता सताती रहेगी. यदि आप विवाह की प्रतीक्षा कर रहे है और किसी के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है तो बात आगे बढ़ेगी.

लकी नंबर – 6

लकी कलर – आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाद से क्लेश संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा लेकिन उन्हें अपने ससुराल पक्ष की ओर से कुछ नाराज़गी का सामना करना पड़ेगा जिसका प्रभाव उनके निजी जीवन पर भी पड़ेगा.

लकी नंबर- 9

लकी कलर -संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >