डायन का आरोप लगा महिला को किया घायल

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत मठिया मोहल्ला में डायन का आरोप लगा एक महिला को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान पड़ोसी संतोष मली, […]

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत मठिया मोहल्ला में डायन का आरोप लगा एक महिला को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी.

इस दौरान पड़ोसी संतोष मली, तुफान मली, सम्भा देवी, पुजा देवी, मीना देवी सहित अन्य लोग रड व चाकू लेकर दरवाजे पर पहुंचे. डायन का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की.विरोध करने पर जबरन गंदा डाल दिया, उसके बाद हत्या की नियत से चाकू मार घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने पहुंच जान बचायी. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए छतौनी थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >