पूर्व सांसद प्रभुनाथ को मिली जमानत

छपरा : महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान राबड़ी देवी की नामांकन सभा में दिये गये भाषण तथा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नियमित जमानत लेने के लिए मंगलवार को न्यायालय पहुंचे. सीजेएम अनिल झा ने श्री सिंह के भगवान बाजार थाना कांड संख्या 66/14 और नगर थाना […]

छपरा : महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान राबड़ी देवी की नामांकन सभा में दिये गये भाषण तथा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नियमित जमानत लेने के लिए मंगलवार को न्यायालय पहुंचे. सीजेएम अनिल झा ने श्री सिंह के भगवान बाजार थाना कांड संख्या 66/14 और नगर थाना कांड संख्या 121/14, जिसमें उनके निजी सचिव भी अभियुक्त हैं, की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों मामलों में दाखिल किये गये जमानत के आवेदन को मंजूर कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >