पटना. मुख्यमंत्री ने 12 स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर लोगों से मिल उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी शिकायत हो. उसके निदान के लिए आवेदन दिया जाये.
एक समस्या के लिए एक आवेदन दें. एक आवेदन में कई समस्याएं देने से उनके निदान में कठिनाई होती है. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आवेदन में समस्या स्पष्ट हो. शिकायत किस जगह, किस थाने और किस कांड संख्या से जुड़ी हुई है. इसका जिक्र आवेदन में रहने से निदान में सुविधा होगी.
