घर संवारने में जुटे नीतीश

पटनाः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद नीतीश कुमार अपना घर संवारने में जुट गये हैं. इसकी शुरूआत उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर की. भले ही उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में हार गयी, लेकिन नीतीश के पद छोड़ने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा उनके नेतृत्व में दिखायी गयी आस्था का उन्हें राजनीतिक […]

पटनाः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद नीतीश कुमार अपना घर संवारने में जुट गये हैं. इसकी शुरूआत उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर की. भले ही उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में हार गयी, लेकिन नीतीश के पद छोड़ने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा उनके नेतृत्व में दिखायी गयी आस्था का उन्हें राजनीतिक लाभ मिला है. नीतीश ने एक महादलित को मुख्यमंत्री बनाने के बाद पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को केबिनेट में जगह दिलवा कर राजनीति की बिसात पर एक और नयी चाल चली है. नीतीश के पद छोड़ने पर उनके समर्थकों ने रमई राम का विरोध किया था.

उससे आम आदमी में यह संदेश गया था कि रमई राम नीतीश विरोधी हैं. इसी तरह ललन सिंह की भी एकबार नीतीश से नाराजगी सार्वजनिक हो चुकी है. अब ये मांझी केबिनेट का हिस्सा है. इस तरह से जदयू की राजनीति को पटरी पर लाने के लिए एक नयी पहल की गयी है. इसी की अगली कड़ी में तीन जून को नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने जा रहे हैं. समझा जाता है कि इसके माध्यम से वे जहां संगठन का हाल जानेंगे, वहीं असंतुष्टों को मनायेंगे भी. साथ ही पार्टी संगठन और सरकार के बीच संवाद और तालमेल भी कायम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >