जदयू की समीक्षा बैठक आज

पटना : जदयू सोमवार को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. 1, अणो मार्ग में दिन के 11 बजे समीक्षा बैठक शुरू होगी. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. बैठक में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों को भी मौजूद रहने को कहा गया है. उम्मीदवारों से बारी-बारी से पराजय […]

पटना : जदयू सोमवार को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. 1, अणो मार्ग में दिन के 11 बजे समीक्षा बैठक शुरू होगी. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. बैठक में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों को भी मौजूद रहने को कहा गया है. उम्मीदवारों से बारी-बारी से पराजय का कारण जाना जायेगा.

समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठक में जो बातें छन कर आयेंगी, पार्टी की अनुशासन समिति से कार्रवाई का अनुरोध किया जायेगा. चुनाव परिणाम के बाद जदयू की यह पहली समीक्षा बैठक है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक पहले रविवार को होनी थी. लेकिन, किसी कारण वश इसे सोमवार के लिए टाल दिया गया. सोमवार को समीक्षा बैठक 11 बजे आरंभ होगी. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद उम्मीदवारों को अपनी बात रखने का मौका दिया जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी उम्मीदवारों से चुनाव के दौरान उन्हें आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >