अनुच्छेद 370 खत्म करने से देश पर पडेगा बुरा असर

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का मुद्दा उठाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे देश पर बुरा असर पडेगा. मांझी ने कल शाम अपने सम्मान में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में कहा, ‘‘आजकल अनुच्छेद 370 को हटाने […]

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का मुद्दा उठाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे देश पर बुरा असर पडेगा.

मांझी ने कल शाम अपने सम्मान में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में कहा, ‘‘आजकल अनुच्छेद 370 को हटाने पर चर्चा चल रही है. अनुच्छेद 370 खत्म करने से देश पर बहुत बुरा असर पडेगा. ’’ उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने हजारों रजवाडों का विलय कर भारत के निर्माण के लिए बहुत बडा त्याग किया. अपने पूर्ववर्ती नीतीश कुमार की तरह बिहार के नये मुख्यमंत्री ने भी भाजपा से नाता तोडने को सही ठहराया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मौलिक मुद्दों पर सहमति के आधार पर भाजपा के साथ गठजोड किया था जिसमें यह था कि भाजपा अनुच्छेद 370 में हाथ नहीं लगाएगी, समान नागरिक संहिता नहीं लागू की जाएगी तथा अयोध्या विवाद परस्पर बातचीत या अदालत के आदेश के आधार पर सुलझाया जाएगा.’’ मांझी ने कहा, ‘‘लेकिन भाजपा ने जब इस सहमति का उल्लंघन किया और सिद्धांत के नाम पर इन विवादास्पद मुद्दों को उठाया, हमने भाजपा से नाता तोड लिया.’’ उन्होंने नीतीश का गुणगान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >