मुंगेर में कैदी की मौत पर हंगामा

मुंगेर : मुंगेर मंडल कारा में बुधवार की शाम सर्प दंश से एक कैदी की मौत के विरोध में गुरुवार को कैदियों ने जम कर हंगामा किया और जेल में अनशन किया. विरोध में न्यायालय में उपस्थापन के लिए जाने वाले कैदी भी कोर्ट नहीं गये, जिसके कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ. बुधवार की […]

मुंगेर : मुंगेर मंडल कारा में बुधवार की शाम सर्प दंश से एक कैदी की मौत के विरोध में गुरुवार को कैदियों ने जम कर हंगामा किया और जेल में अनशन किया. विरोध में न्यायालय में उपस्थापन के लिए जाने वाले कैदी भी कोर्ट नहीं गये, जिसके कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ. बुधवार की शाम सात बजे कैदी श्याम सिंह को सर्प ने डस लिया. रात नौ बजे उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >