BIHAR : धार्मिक स्थल में घुसा वाहन, दो भाइयों समेत तीन की गयी जान
पुपरी (सीतामढ़ी ) : पुपरी-सीतामढ़ी स्टेट हाइवे के बछारपुर के पास अनियंत्रित वाहन एक धार्मिक स्थल में घुस गया. इसमें दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गयी. एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके अलावा एक दर्जन लोग चोटिल हैं. मृतकों में बछारपुर निवासी मो नसीम अहमद उर्फ हीरा (70), उसका […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 13, 2017 6:57 AM
पुपरी (सीतामढ़ी ) : पुपरी-सीतामढ़ी स्टेट हाइवे के बछारपुर के पास अनियंत्रित वाहन एक धार्मिक स्थल में घुस गया. इसमें दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गयी. एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके अलावा एक दर्जन लोग चोटिल हैं. मृतकों में बछारपुर निवासी मो नसीम अहमद उर्फ हीरा (70), उसका भाई मो जहीरूल हक उर्फ मोती (40) व मो नसीर अहमद (60) शामिल हैं.
घटना में जख्मी मो रहमत अली का पुपरी पीएचसी में इलाज जारी है.घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. नाराज लोगों ने दुग्ध वाहन के चालक व खलासी को बंधक बना कर बेरहमी से पीटा. साथ ही पुपरी-सीतामढ़ी पथ को बछारपुर के पास स्टेट हाइवे को जाम कर हंगामा किया. थानाध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा व सीओ लवकेश कुमार ने जैसे-तैसे बंधक बने चालक-खलासी को मुक्त कराया.
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 8:19 PM
December 7, 2025 8:04 PM
December 7, 2025 6:34 PM
December 7, 2025 5:22 PM
December 7, 2025 4:48 PM
December 7, 2025 2:53 PM
December 7, 2025 2:54 PM
December 7, 2025 2:02 PM
December 7, 2025 2:08 PM
December 7, 2025 1:09 PM
