पटना से गया, आरा और मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर, बिहार में नमो भारत की एंट्री की तैयारी

Bihar Namo Bharat Corridors: बिहार में आने वाले दिनों में पटना से गया, मुजफ्फरपुर, आरा और बेगूसराय का सफर तेज हो सकता है. राज्य सरकार ने नमो भारत ट्रेन के लिए चार रूट का प्रस्ताव भेजा है. अब NCRTC इन रास्तों की जांच करेगा. रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि कौन सा कॉरिडोर आगे बढ़ेगा.

Bihar Namo Bharat Corridors: बिहार में तेज रफ्तार वाली नमो भारत ट्रेन के लिए सरकार ने काम आगे बढ़ा दिया है. राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी NCRTC को पत्र भेजकर चार अलग-अलग रूट पर RRTS सेवा की संभावना देखने को कहा है. इस योजना में सिर्फ पटना शहर को केंद्र में नहीं रखा गया है. राजधानी को गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा से जोड़ने वाले चार रास्तों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है.

सबसे लंबा रूट पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय का

प्रस्ताव में पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय के बीच करीब 130 किलोमीटर का कॉरिडोर रखा गया है. चारों प्रस्तावित रास्तों में यह सबसे लंबा रूट है. इससे राजधानी पटना और बेगूसराय के बीच तेज कनेक्टिविटी तैयार करने की योजना है. अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है तो इस पूरे रास्ते के यात्रियों को फायदा मिल सकता है.

पटना से गया के बीच 108 KM का कॉरिडोर

दूसरे बड़े प्रस्ताव में पटना और गया को नमो भारत सेवा से जोड़ने की बात है. दोनों शहरों के बीच प्रस्तावित कॉरिडोर करीब 108 किलोमीटर लंबा होगा. इस रूट पर RRTS सेवा शुरू होने की स्थिति में पटना से गया के बीच तेज आवाजाही का नया विकल्प मिल सकता है.

मुजफ्फरपुर जाने वालों के लिए 67 KM का रूट

पटना और मुजफ्फरपुर को जोड़ने के लिए करीब 67 किलोमीटर का कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है. दोनों शहर बिहार के प्रमुख केंद्र हैं और इनके बीच बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं. ऐसे में नमो भारत सेवा की योजना सफल होती है तो पटना-मुजफ्फरपुर यात्रा को नई कनेक्टिविटी मिल सकती है.

आरा के लिए सबसे छोटा कॉरिडोर

प्रस्तावित चार रूट में पटना एयरपोर्ट से आरा वाला रास्ता सबसे छोटा है. इसकी लंबाई करीब 46 किलोमीटर रखी गई है. इस कॉरिडोर के जरिए पटना को आरा और भोजपुर क्षेत्र से तेज परिवहन नेटवर्क के जरिए जोड़ने की योजना है.

अभी ट्रेन चलाने का फैसला नहीं हुआ है

यहां सबसे जरूरी बात यह है कि इन चारों रूट पर नमो भारत ट्रेन चलाने का अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है. बिहार सरकार ने प्रस्ताव भेजा है और अब NCRTC इन रास्तों की जांच करेगा. यानी फिलहाल यह योजना प्रस्ताव के स्तर पर है. आगे की तस्वीर जांच और रिपोर्ट के बाद साफ होगी.

NCRTC देखेगा कितना सही है पूरा प्लान

NCRTC चारों कॉरिडोर की तकनीकी और आर्थिक स्थिति को देखेगा. आसान भाषा में समझें तो यह जांच होगी कि इन रास्तों पर नमो भारत चलाना जमीन, तकनीक और खर्च के हिसाब से कितना सही रहेगा. इसके लिए 'अल्टरनेट एनालिसिस रिपोर्ट' यानी AAR तैयार की जाएगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना तय करने में मदद मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रिपोर्ट बताएगी किस रूट पर आगे बढ़ेगा काम

चारों कॉरिडोर की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम तय होगा. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इनमें से किस रूट पर सबसे पहले नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी. बिहार सरकार के इस प्रस्ताव से इतना साफ है कि राज्य में दिल्ली-NCR जैसी तेज ट्रेन सेवा लाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है.

इसे भी पढ़ें: गांव में रह गए मां-बाप, खेत और घर... रोजगार की तलाश में क्यों निकल रहे बिहार के युवा?

2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >