बाबूलाल मरांडी बोले- झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभी और सुधार की जरूरत

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज हम रोजगार के लिए पलायन करते हैं. लेकिन अगर हम अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करना सीख गये तो हमें पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

रांची : बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर झारखंड में काफी कुछ हुआ. लेकिन अभी भी हमें इसमें और सुधार करने की जरूरत है. दरअसल वे राजधानी रांची में इस्टर्न इंडिया के लिए झारखंड का विकास की गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे. जिसका आयोजन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया था. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्त मंत्री निर्मला सितारमण थीं.

क्या कहा बाबूलाल मरांडी ने

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में अब तक काफी कुछ हुआ है. लेकिन हमें अभी और सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कि राज्य के विकास के लिए सबसे जरूरी चीज है कानून व्यवस्था. यह जब ठीक होगा तभी हम भय मुक्त होकर व्यवसाय और अन्य सभी कार्य कर पाएंगे.

अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करने सीखना होगा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज हम रोजगार के लिए पलायन करते हैं. लेकिन अगर हम अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करना सीख गये तो हमें पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा पलायन गिरिडीह जिले से है. पहले यहां पर अब्रक और कोयला हुआ करता था जो अब समाप्त हो चुका है. यही कारण है कि यहां के लोग बड़े शहरों में पलायन करने के लिए विवश हैं. लोग आज कहते हैं झारखंड में टूरिज्म के क्षेत्र में काफी संभावनाएं है. लेकिन इन सभी का एक ही हल है कि हमारा जो अपना बेसिक इंफ्रास्टक्चर है वो ठीक हो. जैसे कि अच्छी बिजली, सड़कें और अच्छा अस्पताल. ये ठीक हो गयी तो सारी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी.

Also Read: बाबूलाल मरांडी ने झामुमो और कांग्रेस को बताया विकास विरोधी, कहा- भ्रम फैलाती है दोनों पार्टियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >