यमराज के लुक में दिखें वीरेंद्र सहवाग, लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकले वीरू

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने नए अंदाज़ में फैंस का दिल जीत रहे हैं. यमराज, न्यूटन और स्कूल टीचर जैसे किरदारों में उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जानिए इन अनोखे अवतारों के पीछे की खास वजह.

Virender Sehwag New Look: क्रिकेट के मैदान पर पहली गेंद से गेंदबाजों की खबर लेने वाले वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सहवाग की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह कभी यमराज, कभी न्यूटन, तो कभी डॉक्टर और स्कूल टीचर के किरदार में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें देखने के बाद फैंस के मन में भी सवाल है कि आखिर वीरू का यह नया अवतार किस वजह से है?

अलग-अलग रूप में दिखें वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो उनके कई मजेदार लुक देखने को मिलते हैं. एक तस्वीर में वह यमराज के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वह पेड़ के नीचे बैठकर किताब पढ़ते नजर आते हैं और ऐसा लगता है जैसे न्यूटन की तरह सेब गिरने का इंतजार कर रहे हों.

इतना ही नहीं, एक लुक में सहवाग डॉक्टर बने हुए हैं और आईसीयू में मरीज से बातचीत करते दिखाई देते हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में वह स्कूल टीचर की भूमिका में बच्चों को उठक-बैठक करवाते नजर आते हैं. अब सवाल है कि सहवाग आखिर इतने किरदारों में क्यों दिखाई दे रहे हैं?

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

क्रिकेट के बाद नई पारी शुरू करेंगे वीरू

दरअसल, इन सभी लुक के पीछे एक बड़ा कारण है. वीरेंद्र सहवाग अब Amazon MX Player के रियलिटी शो 'Rise and Fall Season 2' को होस्ट करने वाले हैं. शो के प्रमोशन के लिए सहवाग अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं.

पहले सीजन की मेजबानी अशनीर ग्रोवर ने की थी. अब दूसरे सीजन में सहवाग को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई है. क्रिकेट के मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बातचीत के लिए मशहूर सहवाग का यह अंदाज रियलिटी शो में भी देखने को मिल सकता है.

शो में दिखेंगे ये चर्चित चेहरे

'Rise and Fall Season 2' में कई चर्चित नाम नजर आने वाले हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार स्वरा भास्कर, करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी जैसे सितारे शो का हिस्सा होंगे. वहीं कुछ अन्य नामों को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि होने तक उन्हें संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

क्या है 'Rise and Fall' का फॉर्मेट?

इस रियलिटी शो का फॉर्मेट कंटेस्टेंट्स के उतार-चढ़ाव पर आधारित है. इसमें कंटेस्टेंट्स को 'Rulers' और 'Workers' जैसे ग्रुप में बांटा जाता है. रूलर्स को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, जबकि वर्कर्स को अलग परिस्थितियों में रहना पड़ता है. गेम के दौरान स्थिति बदल सकती है और ऊपर रहने वाला कंटेस्टेंट नीचे पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या वीरेंद्र सहवाग Rise and Fall Season 2 को होस्ट करेंगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >