T20I Ranking: भारत से छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड बना टी20 का नया बादशाह

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतकर ICC T20I रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत 269 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर आ गया है. जानिए इस बदलाव की पूरी कहानी.

T20I Ranking: मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. इस जीत के बाद इंग्लैंड ने भारत को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. खास बात यह है कि इंग्लैंड और भारत दोनों के 269 रेटिंग हैं, लेकिन रैंकिंग में इंग्लैंड पहले और भारत दूसरे स्थान पर है. यानी दोनों टीमों के बीच अंतर बेहद मामूली है.

श्रीलंका का 3-0 से किया सफाया

तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने उसकी पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. पूरी टीम 18.5 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के सामने सिर्फ 125 रन का लक्ष्य था. मेजबान टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को महज 9.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जोस बटलर ने नाबाद 62 रन की पारी खेलकर टीम की जीत आसान कर दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

ये भी पढ़ें: 'मैं अपनी बीवी को कॉल करके रोता था...', एक ओवर में 30 रन पड़ने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे इशांत शर्मा

ब्रुक-बटलर ने मचाई तबाही

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद तेज रही. हैरी ब्रुक और जोस बटलर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया. दोनों के बीच सिर्फ 39 गेंदों में 85 रन की साझेदारी हुई. पावरप्ले खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 82 रन था. इसके बाद जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई. आठवें ओवर के अंत तक इंग्लैंड 100 रन के पार पहुंच चुका था और 9.4 ओवर में मुकाबला खत्म कर दिया. बटलर ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए.

T20I की ताजा रैंकिंग

स्थानटीममैचरेटिंग
1इंग्लैंड41269
2भारत64269
3ऑस्ट्रेलिया38260
4न्यूजीलैंड50247
5दक्षिण अफ्रीका53243

भारत से कैसे छिना नंबर-1 का ताज?

इंग्लैंड ने जुलाई में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से जीत हासिल किया था. जिसके बाद भारतीय टीम की प्वाइंट में गिरावट हुई थी. वहीं इंग्लैंड को यह सीरीज 4-0 से जीतने का काफी फायदा मिला और वो नंबर-2 पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. उसके बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और नंबर-1 पर पहुंच गए.

ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड और भारत दोनों के खाते में 269 रेटिंग हैं, लेकिन इंग्लैंड पहले और भारत दूसरे स्थान पर है. भारत ने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी. इसके बावजूद ताजा रैंकिंग में उसे नंबर-2 स्थान पर रहना पड़ा.

ये भी पढ़ें: India vs West Indies ODI कब है? जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >