नीदरलैंड टीम के स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान, अब इस स्टार ऑलराउंडर को मिली जिम्मेदारी

नीदरलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. स्कॉट एडवर्ड्स ने वनडे कप्तानी छोड़ दी है और बास डे लीडे को नया कप्तान बनाया गया है. एडवर्ड्स अब खिलाड़ी के तौर पर टीम में अधिक योगदान देना चाहते हैं.

Edwards steps down as Captain: नीदरलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उनके स्थान पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बास डे लीडे को नया कप्तान बनाया गया है. डे लीडे अब शेष आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग-2 मुकाबलों में टीम की कमान संभालेंगे.

प्लेयर के रूप में देना है ज्यादा योगदान

कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते हुए 29 वर्षीय स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि अब वह एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए और ज्यादा योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने अपने साथियों से कहा, 'मुझे लगता है कि यह फैसला लेने का यही सही समय है. मैं खिलाड़ी के तौर पर टीम को और ज्यादा दे सकता हूं. इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और मैं आगे भी नीदरलैंड के लिए खेलता रहूंगा.'

2022 में संभाली थी कप्तानी

एडवर्ड्स ने जून 2022 में पीटर सीलार की जगह कप्तानी संभाली थी. उनके नेतृत्व में नीदरलैंड ने 56 वनडे मैच खेले, जिनमें 24 में जीत और 29 में हार मिली. उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2023 वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों पर दर्ज की गई यादगार जीत शामिल रही. टी20 क्रिकेट में भी एडवर्ड्स ने टीम का सफल नेतृत्व किया. उनकी कप्तानी में नीदरलैंड ने 2022 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गया था.

लीडे ने एडवर्ड्स का जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद 26 वर्षीय बास डे लीडे ने एडवर्ड्स का आभार जताया. उन्होंने कहा कि स्कॉट ने हमेशा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और टीम में आत्मविश्वास भरने का काम किया. डे लीडे ने कहा, 'उन्होंने खिलाड़ियों को खुद पर विश्वास करना सिखाया. मैं उनके नेतृत्व में बहुत कुछ सीख पाया और अब उन्हें मैदान पर लीड करने का इंतजार है.'

नीदरलैंड टीम दूसरे स्थान पर

अभी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग-2 की अंक तालिका में नीदरलैंड क्रिकेट की टीम दूसरे स्थान पर है. टीम का लक्ष्य शीर्ष चार में जगह बनाकर विश्व कप क्वालिफायर के लिए क्वालिफाई करना होगा. साल के अंत में नीदरलैंड को ओमान और यूएई के खिलाफ अपनी आखिरी लीग-2 सीरीज खेलनी है.

Also Read: एयरपोर्ट पर साथ दिखे पांड्या ब्रदर्स, हार्दिक-क्रुणाल की बॉन्डिंग देख खुश हुए फैंस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >