Rinku Singh Captain: रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने रविवार को UP टी20 लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से करारी शिकस्त दी.
इस जीत के साथ रिंकू ने बतौर कप्तान अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या रिंकू सिंह को IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है?
कप्तानी में रिंकू का शानदार रिकॉर्ड
UP T20 लीग 2026 में रिंकू सिंह ने मेरठ मेवरिक्स की कमान संभाली और टीम को चैंपियन बनाया. उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में कप्तानी की, जिसमें मेरठ ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की. फाइनल में हालांकि रिंकू बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे और दो गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उनकी टीम के बाकी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
109 रन से मेरठ ने जीता फाइनल
मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने शानदार पारी खेलते हुए महज 40 गेंदों पर 105 रन बनाए. 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की टीम मेरठ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. पूरी टीम 16 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई. मेरठ ने 94 रन से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिराज की गेंद पर जड़े लगातार तीन बाउंड्री, एक ओवर में बटोरे 14 रन
KKR की कप्तानी के लिए रिंकू मजबूत दावेदार
रिंकू सिंह के लिए इस खिताब की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि वह IPL में KKR की कप्तानी के दावेदारों में शामिल हैं. IPL 2026 में रिंकू कोलकाता नाइट राइडर्स के नामित उपकप्तान थे और उन्होंने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम के सभी 14 मैच खेले थे.
अब रहाणे के क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद KKR को नए कप्तान की तलाश है. ऐसे में रिंकू का नाम स्वाभाविक तौर पर चर्चा में है. UP T20 लीग में कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाना उनकी दावेदारी को और मजबूत कर सकता है.
2018 से KKR का हिस्सा हैं रिंकू
रिंकू सिंह 2018 से KKR के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने IPL में अब तक खेले सभी 73 मुकाबले इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं. 28 वर्षीय रिंकू ने इन 73 मैचों में 1,394 रन बनाए हैं. IPL 2026 में भी वह KKR के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. रिंकू सिंह पांच गेंद में लगातार पांच छक्का लगाकर चर्चा में आए थे. उन्होंने यश दयाल की ओवर में पांच गेंद पर पांच छक्का लगाकर मुकाबले को जीत लिया था.
क्या KKR सौंपेगी रिंकू को कप्तानी?
रिंकू के पास अब घरेलू टी20 लीग में कप्तानी का अनुभव भी है और उन्होंने अपनी टीम को खिताब भी जिताया है. ऐसे में KKR के सामने कप्तानी के लिए उनके रूप में एक मजबूत विकल्प मौजूद है. हालांकि, KKR की ओर से अभी तक नए कप्तान के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी अगले IPL सीजन में रिंकू सिंह पर भरोसा जताती है या किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपती है.
ये भी पढ़ें: Ajit Agarkar: दलीप ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे अजीत अगरकर, कुछ दिन पहले BCCI की बैठक से रहे थे दूर
