'आपके लीडरशिप में...', युवराज सिंह ने PM Modi को किया बर्थडे विश, जानें क्रिकेट सितारों ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 76वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और साइना नेहवाल जैसे कई खेल दिग्गजों ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं.

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर राजनीति से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं. क्रिकेट जगत से भी पीएम मोदी के लिए कई खास संदेश सामने आए हैं. इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का पोस्ट चर्चा में है.

युवराज सिंह ने खास अंदाज में किया विश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की. साथ ही युवराज ने लिखा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत की मजबूत और प्रगतिशील भविष्य की दिशा को आकार दे रहा है. युवराज का यह पोस्ट सामने आते ही चर्चा में आ गया. क्रिकेट फैंस युवराज के इस खास मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं.

गौतम गंभीर ने भी दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की. गंभीर ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए नेतृत्व करते रहेंगे.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में 'जनसेवा ही राष्ट्रसेवा' के संकल्प का जिक्र किया और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 साल की यात्रा का उल्लेख किया.

ये भी पढ़ें: यमराज के लुक में दिखें वीरेंद्र सहवाग, लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकले वीरू

पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने 'आशीर्वाद का दीया' जलाने और पीएम मोदी के लिए प्रार्थना करने की बात कही.

17 सितंबर को हुआ था जन्म

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली. 2026 में उनका 76वां जन्मदिन है.

खेलों को लेकर सरकार की योजनाएं भी चर्चा में

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर खेल क्षेत्र में सरकार की नीतियों की भी चर्चा हो रही है. राष्ट्रीय खेल नीति 2025 में जमीनी स्तर से लेकर ओलंपिक स्तर तक खेल प्रतिभाओं को विकसित करने और भारत के 2036 ओलंपिक मेजबानी लक्ष्य के लिए खेल इकोसिस्टम मजबूत करने की बात कही गई है.

वहीं Khelo India कार्यक्रम के तहत यूथ, यूनिवर्सिटी, विंटर और पैरा गेम्स जैसे आयोजन किए जाते हैं. सरकार की खेल योजनाओं में प्रतिभा पहचान, प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी उपलब्ध कराने पर भी जोर है.

ये भी पढ़ें: Happy Bday PM Modi: राष्ट्रपति, शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं; देश के विकास में उनके योगदान को सराहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >