PAK W vs ZIM W: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान हो गया है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इस टीम में पहली बार गेंदबाज अंबर कैनात को शामिल किया गया है. जबकि टीम की कप्तान फातिमा सना को बनाया गया है. वहीं सिदरा अमीन को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है.
पाकिस्तान महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 मई को होगा. वहीं दूसरा मुकाबला 14 मई और तीसरा मुकाबला 15 मई को खेला जाएगा. तीनों मुकाबले कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.
अंबर को बेहतरीन प्रदर्शन का मिला इनाम
इस सीरीज के लिए सायरा जबीन को टीम में शामिल किया गया है. वह फरवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम का हिस्सा रही थी. वहीं अंबर को हाल में हुए नेशनल विमेंस टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. टी20 टूर्नामेंट में अंबर ने 8 मैचों में 11 विकेट लेने में कामयाब रही थी. अब अंबर की नजरें इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन पर होगी.
15 खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान ने 5 खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में भी रखा है. इन 5 खिलाड़ियों में डायना बेग और सिदरा अमीन को शामिल किया गया है. यह टीम काफी हद तक साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली टीम जैसी ही है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम
फातिमा सना (कप्तान), अंबर कैनात, आलिया रियाज, आयशा जफर, आयमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तूबा हसन.
रिजर्व खिलाड़ी: डायना बेग, मोमिना रियासत, सदफ शमास, सिदरा अमीन और सैयदा अरूब शाह.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान यशस्वी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ी, NADA ने भेजा नोटिस; शेफाली वर्मा भी जांच के दायरे में
