लॉकडाउन के दौरान साई और एफआईएफएफ चलायेंगे ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम

लॉकडाउन के दौरान अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सहयोग से एक ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम तैयार किया है

महामारी के कारण जब देश भर में लॉकडाउन है तब अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से एक ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम तैयार किया है जो अगले सोमवार से शुरू होगा. यह 13 दिवसीय कोर्स दो मई को समाप्त होगा और इसमें साई और एआईएफएफ का लाइसेंस रखने वाले कोच भाग ले सकेंगे.

इस कार्यक्रम में 400 से 500 कोच के भाग लेने की संभावना है. इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें चोटों से बचाव, वीडियो विश्लेषण, आयु वर्ग की टीमों को कोचिंग आदि शामिल हैं. एआईएफएफ के कोच शिक्षा कार्यक्रम के प्रमुख और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सैवियो मेडिरा ने कहा, ‘‘यह एआईएफएफ और साइ की शानदार पहल है जिससे देश भर के कोच को कुछ सीखने का मौका मिलेगा. इससे फुटबॉल कोचिंग को लेकर उनकी विचार प्रक्रिया तरोताजा हो जाएगी. ” गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण अभी सभी खेल रद्द कर दिए गये हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >