शरत कमल दूसरे राउंड में

नयी दिल्ली: अचंता शरत कमल ने आज पेरिस में विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे राउंड में प्रवेश किया जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में उनके अन्य भारतीय साथी बाहर हो गये. शरत कमल ने स्पेन के कालरेस माचाडो पर 11-7, 11-5, 8-11, 11-8, 5-11, 11-9 से जीत दर्ज की. अब उनकी भिड़ंत […]

नयी दिल्ली: अचंता शरत कमल ने आज पेरिस में विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे राउंड में प्रवेश किया जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में उनके अन्य भारतीय साथी बाहर हो गये.

शरत कमल ने स्पेन के कालरेस माचाडो पर 11-7, 11-5, 8-11, 11-8, 5-11, 11-9 से जीत दर्ज की. अब उनकी भिड़ंत दूसरे राउंड में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के टिमो बोल से होगी.

एंथोनी अमलराज और सौम्यजीत घोष मुख्य ड्रा के शुरुआती राउंड में हार गये जिससे उनका व्यक्तिगत अभियान खत्म हो गया. अमलराज को जापान के कोकी निवा से सौम्यजीत को चीन के लोंग मा से 0-4 से हार मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >