सानिया-कारा ने चाइना ओपन जीता

बीजिंग: सानिया मिर्जा ने कारा ब्लेक के साथ मिलकर आज यहां वेरा दुशेविना और अरांत्जा पारा संतोंजा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराते हुए चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के साथ अपना लगातार दूसरा खिताब जीता.भारत और जिंबाब्वे की आठवीं वरीय जोड़ी ने रुस और स्पेन की जोड़ी को एक घंटे और छह मिनट चले […]

बीजिंग: सानिया मिर्जा ने कारा ब्लेक के साथ मिलकर आज यहां वेरा दुशेविना और अरांत्जा पारा संतोंजा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराते हुए चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के साथ अपना लगातार दूसरा खिताब जीता.भारत और जिंबाब्वे की आठवीं वरीय जोड़ी ने रुस और स्पेन की जोड़ी को एक घंटे और छह मिनट चले खिताब मुकाबले में 6 . 2, 6 . 2 से हराया.

सानिया और कारा ने पिछले हफ्ते तोक्यो में पैन पैसीफिक ओपन का खिताब भी जीता था. ये दोनों खिलाड़ी अब लगातार नौ मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं. यह सानिया का मौजूदा सत्र का पांचवां और कुल 19वां खिताब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >