नडाल चीन ओपन के सेमीफाइनल में

बीजिंग: रफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच से शीर्ष रैंकिंग दोबारा हासिल करने की उम्मीद बरकरार रखते हुए आज यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटली के फाबियो फोगनीनी को हराकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई.नडाल पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में भी एक ब्रेक से पिछड़ रहे थे […]

बीजिंग: रफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच से शीर्ष रैंकिंग दोबारा हासिल करने की उम्मीद बरकरार रखते हुए आज यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटली के फाबियो फोगनीनी को हराकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई.नडाल पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में भी एक ब्रेक से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में 2 . 6, 6 . 4, 6 . 1 से जीत दर्ज की. स्पेन के इस खिलाड़ी को अगर जोकोविच को शीर्ष से हटाने की उम्मीद को जीवंत रखना है तो यहां कम से कम फाइनल में जगह बनानी होगी.नडाल सेमीफाइनल में अमेरिका के जान इसनर और चेक गणराज्य के टामस बर्डीच के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >