सेमीफाइनल में हारी सानिया झेग की जोड़ी

न्यूयार्क : सानिया मिर्जा और जिये झेग की जोड़ी अमेरिकी ओपन महिला युगल सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में एशले बार्टी और कासे डेल्लाका से हार गई. सानिया और उनकी चीनी जोड़ीदार झेग की 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को आस्ट्रेलिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सिर्फ एक घंटे पांच मिनट में 6 . 2, 6 […]

न्यूयार्क : सानिया मिर्जा और जिये झेग की जोड़ी अमेरिकी ओपन महिला युगल सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में एशले बार्टी और कासे डेल्लाका से हार गई. सानिया और उनकी चीनी जोड़ीदार झेग की 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को आस्ट्रेलिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सिर्फ एक घंटे पांच मिनट में 6 . 2, 6 . 2 से हराया.

सानिया और झेग की सर्विस दोनों सेटों में तीन तीन बार टूटी.सानिया मिश्रित युगल में अपने रोमानियाई जोड़ीदार होरिया तेकाउ के साथ पहले ही हारकर बाहर हो चुकी है. उन्हें अमेरिका की लाइजेल हुबर और ब्राजील के माश्रेलो मेलो ने हराया था.

मिश्रित युगल के पहले दौर में भारत की तीनों जोड़ियां हार गई. रोहन बोपन्ना और जर्मनी की जूलिया जाज्रेस , महेश भूपति और मार्तिना हिंगिस भी पहली बाधा पार नहीं कर सके. लिएंडर पेस ने हालांकि अपने चेक जोड़ीदार राडेक स्टीपानेक के साथ पुरुष युगल फाइनल में पहुंचकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >