बादेन बादेन (जर्मनी) : पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को एक बार फिर विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों पराजय झेलनी पड़ी. यहां चल रहे गे्रन्के चेस क्लासिक के चौथे चरण में विश्वनाथन को एक गलती के बाद हार झेलनी पड़ी. सफेद मोहरों के साथ खेल रहे आनंद के लिए यह हार महंगी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बादेन बादेन (जर्मनी) : पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को एक बार फिर विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों पराजय झेलनी पड़ी. यहां चल रहे गे्रन्के चेस क्लासिक के चौथे चरण में विश्वनाथन को एक गलती के बाद हार झेलनी पड़ी.
सफेद मोहरों के साथ खेल रहे आनंद के लिए यह हार महंगी साबित हुई और वह आठ खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से छठें स्थान पर खिसक गये हैं.
उनपर अब बाकी के तीन दौरों में वापसी करने का जबरदस्त दबाव होगा.तीसरे दौर में कार्लसन को हराने वाले जर्मनी के अरकैडिज नैदित्स्ज अपने हमवतन डेविड बारामिड्जे को हराकर 3 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि कार्लसन और इटली के फाबियानो कारुना 2.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.