सोमदेव वाशिंगटन ओपन में इस्नर से हारे

वाशिंगटन : भारतीय टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन यहां तीसरे राउंड में अमेरिका के आठवें वरीय जान इस्नर से सीधे सेटों में हारकर एटीपी वाशिंगटन ओपन से बाहर हो गये.गैर वरीय भारतीय अपने अच्छे मित्र से 5.7 , 5.7 से हार गये.यह इन दोनों के बीच सर्किट में पहला मुकाबला था. सोमदेव ने एटीपी रैंकिंग में […]

वाशिंगटन : भारतीय टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन यहां तीसरे राउंड में अमेरिका के आठवें वरीय जान इस्नर से सीधे सेटों में हारकर एटीपी वाशिंगटन ओपन से बाहर हो गये.गैर वरीय भारतीय अपने अच्छे मित्र से 5.7 , 5.7 से हार गये.यह इन दोनों के बीच सर्किट में पहला मुकाबला था.

सोमदेव ने एटीपी रैंकिंग में अपने से 100 स्थान उपर काबिज प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआती सेट में अच्छा खेल दिखाया और छह ब्रेक प्वाइंट बचाये.लेकिन वह इस्नर पर दबाव नहीं बना सके और अंत में इस्नर ने महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल कर सेट अपने नाम किया.बल्कि इस्नर ने पूरे मैच में एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं गंवाया। स्थानीय प्रबल दावेदार खिलाड़ी ने दूसरे सेट में दबदबा बढ़ा दिया और नौ ऐस लगाये.एक बार फिर इस्नर ने तीन मौकों में से एक में सोमदेव की सर्विस तोड़कर अगले दौर में जगह बनायी.अब क्वार्टरफाइनल में इस्नर की भिड़ंत साइप्रस के मार्कस बघदातिस से होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >