एशियाई रोड रेसिंग में अजलन शाह को पोल पोजीशन

चेन्नई: चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मलेशिया के अजलन शाह कमारजमां ने आज यहां पेट्रोनास एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में सुपरस्पोर्ट 600 सीसी वर्ग में एक मिनट 42 . 909 के लैप समय के साथ पोल पोजीशन हासिल की. अजलन शाह ने होंडा की बाइक चलाते हुए यह समय निकाला.अजलन शाह […]

चेन्नई: चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मलेशिया के अजलन शाह कमारजमां ने आज यहां पेट्रोनास एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में सुपरस्पोर्ट 600 सीसी वर्ग में एक मिनट 42 . 909 के लैप समय के साथ पोल पोजीशन हासिल की.

अजलन
शाह ने होंडा की बाइक चलाते हुए यह समय निकाला.अजलन शाह के टीम के साथी मकोटो तमादा ने एक मिनट 43 . 593 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.

मोहम्मद जामरी बाबा एक मिनट 43 . 713 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >