कोलकाता का पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना: गांगुली

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन सुपर लीग में एटलेटिको डी कोलकाता टीम के सह मालिक सौरव गांगुली ने कहा है कि उनकी टीम का पहला लक्ष्य लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाना है. गांगुली ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, इस समय हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना और […]

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन सुपर लीग में एटलेटिको डी कोलकाता टीम के सह मालिक सौरव गांगुली ने कहा है कि उनकी टीम का पहला लक्ष्य लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाना है.

गांगुली ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, इस समय हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना और फिर आईएसएल टूर्नामेंट का फाइनल जीतना है. कोलकाता ने शुक्रवार को चेन्नइयिन एफसी के साथ मुकाबले में गोल रहित ड्रॉ खेला था. कोलकाता की टीम अभी अंक तालिका में सबसे उपर स्थित है और चेन्‍नइयिन सुपर की दूसरे स्‍थान पर, हालांकि अं की बात करें तो दोनों टीमों के 13-13 अंक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >