भारत की नंबर वन स्क्वाश खिलाड़ी विश्व चैम्पियनशिप से बेखबर

मुंबई : भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल अगले महीने कनाडा में विश्व टीम चैम्पियनशिप नहीं खेल सकेगी क्योंकि उसे इसकी जानकारी ही नहीं है. इस बारे में पूछने पर दुनिया की 16वें नंबर की इस खिलाड़ी ने कहा, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों […]

मुंबई : भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल अगले महीने कनाडा में विश्व टीम चैम्पियनशिप नहीं खेल सकेगी क्योंकि उसे इसकी जानकारी ही नहीं है. इस बारे में पूछने पर दुनिया की 16वें नंबर की इस खिलाड़ी ने कहा, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में युगल स्वर्ण पदक विजेता उनकी जोडीदार जोशना चिनप्पा ने पत्रकारों को बताया कि दीपिका टीम का हिस्सा नहीं है.

जोशना ने 13वां राष्ट्रीय महिला खिताब जीतने के बाद कहा कि वह एक से छह दिसंबर तक कनाडा में होने वाले टूर्नामेंट में अनाका अलांकामोनी , संचिका इंगले और हर्षित कौर के साथ खेलेगी. विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज जोशना ने कहा कि दीपिका की गैर मौजूदगी में टीम कमजोर होगी.

उन्होंने कहा , हम शीर्ष 12 में रहने की कोशिश करेंगे. यह दीपिका के बिना आसान नहीं होगा क्योंकि एक टीम का नंबर एक खिलाडी दूसरी टीम के नंबर एक खिलाड़ी से खेलेगा. इसी तरह दूसरे और तीसरे नंबर का खिलाडी विरोधी टीम के दूसरे और तीसरे नंबर के खिलाड़ी से खेलेगा. दीपिका की गैर मौजूदगी में अनाका हमारी नंबर दो खिलाड़ी होगी.
यह पूछने पर कि दीपिका क्यो नहीं खेल रही है, उन्होंने कहा , आप उसी से पूछे तो बेहतर होगा. दीपिका और जोशना हालांकि मिस्र के काहिरा में 12 से 20 दिसंबर तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खेलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >