जीत ज्यादा महत्वपूर्ण : गांगुली

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है जीत. गांगुली आइएसएल में एटलेटिको डि कोलकाता की टीम के सह मालिक हैं. उन्‍होंने गोवा में गलत कारणों से सुर्खियों में चल रहे कोलकाता की टीम के मामले पर बयान दिया है. फ्रेंच विश्व कप विजेता टीम […]

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है जीत. गांगुली आइएसएल में एटलेटिको डि कोलकाता की टीम के सह मालिक हैं. उन्‍होंने गोवा में गलत कारणों से सुर्खियों में चल रहे कोलकाता की टीम के मामले पर बयान दिया है.

फ्रेंच विश्व कप विजेता टीम में रहे राबर्ट पायरेस के हैरान कर देने वाले दावे की एटीके कोच एंटोनियो हाबास ने उनके मुंह पर मुक्का मारा है, के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा, स्कोरशीट पर 2-1 लिखा है बस यही महत्वपूर्ण है. एटलेटिको ने गोवा के एफसी गोवा को हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा जिससे उसके चार मैचों में दस अंक हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >