महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने हॉकी से संन्यास लिया

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने मंगलवार को अपने 14 वर्ष के हॉकी करियर से संन्यास ले लिया. असुंता ने वर्ष 2000 में हॉकी खेलना शुरू किया था. असुंता ने 2011 में अर्जेंटीना में खेले गये चार देशों की प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई की थी. […]

By Prabhat Khabar Print Desk | October 22, 2014 9:12 AM

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने मंगलवार को अपने 14 वर्ष के हॉकी करियर से संन्यास ले लिया. असुंता ने वर्ष 2000 में हॉकी खेलना शुरू किया था. असुंता ने 2011 में अर्जेंटीना में खेले गये चार देशों की प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई की थी. वह प्रतियोगिता ओलिंपिक क्वालीफायर थी.

वर्तमान में असुंता लकड़ा हॉकी झारखंड की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और हॉकी इंडिया में एक्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर है. पिछले कुछ महीनों से वह लगातार फिटनेस की समस्या से परेशान थी, जिसके कारण उसका चयन भारतीय टीम में नहीं हो पा रहा था. असुंता भारतीय रेलवे में नौकरी करती है.

सिमडेगा जिले की रहनेवाली असुंता के दोनों भाई विमल और बीरेंद्र लकड़ा भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हॉकी से संन्यास लेने के संबंध में असुंता लकड़ा ने बताया कि उसने हॉकी खेलना छोड़ा है, लेकिन झारखंड में हॉकी को प्रोत्साहित और इसे ऊंचाई तक ले जाने के लिए आगे कार्य करती रहेगी.

Next Article

Exit mobile version