भारत हालैंड से 0 . 2 से हारा

रोटरडम: भारतीय पुरुष हाकी टीम को एफआईएच विश्व लीग के तीसरे दौर के मैच में आज यहां हालैंड के हाथों 0 . 2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालैंड की ओर से बिली बेकर ने दूसरे जबकि जोरेन हट्जर्बर्गर ने 17वें मिनट में गोल दागे. भारत को इससे पूर्व पहले मैच में अपने से […]

रोटरडम: भारतीय पुरुष हाकी टीम को एफआईएच विश्व लीग के तीसरे दौर के मैच में आज यहां हालैंड के हाथों 0 . 2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालैंड की ओर से बिली बेकर ने दूसरे जबकि जोरेन हट्जर्बर्गर ने 17वें मिनट में गोल दागे.

भारत को इससे पूर्व पहले मैच में अपने से कम रैंकिंग वाले आयरलैंड के खिलाफ 4 . 4 के ड्रा से संतोष करना पड़ा था.

भारत को मैच के अंतिम लम्हों में गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी जिससे हालैंड ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. दुनिया की तीसरे नंबर की टीम ओलंपिक रजत विजेता हालैंड इस जीत के साथ पूल बी में न्यूजीलैंड के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है.मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले हालैंड के गोलमुख के सामने खड़े नितिन कुमार को गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन वह गेंद को अपने कब्जे में नही ले सके.

इसके एक मिनट बाद कोथाजीत का बायें छोर से दिया शानदार क्रास खराब गया क्योंकि डी के अंदर कोई भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं था. हालैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शुरुआती मिनटों में ही दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत को बेहतर प्रदर्शन की जरुरत थी लेकिन टीम इसमें नाकाम रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >