हरियाणा, पंजाब और झारखंड सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली : हरियाणा, पंजाब और झारखंड ने रांची में खेली जा रही तीसरी हाकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. हरियाणा ने पहले क्वार्टर फाइनल में ओड़िशा पर 8-0 से जीत दर्ज की. उसकी तरफ से ज्योति गुप्ता ने सर्वाधिक चार गोल किये. दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने रुचि […]

नयी दिल्ली : हरियाणा, पंजाब और झारखंड ने रांची में खेली जा रही तीसरी हाकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

हरियाणा ने पहले क्वार्टर फाइनल में ओड़िशा पर 8-0 से जीत दर्ज की. उसकी तरफ से ज्योति गुप्ता ने सर्वाधिक चार गोल किये. दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने रुचि बट्टा, बलजीत कौर, नवजीत कौर और संदीप कौर के दो दो गोल की मदद से तमिलनाडु को 7-1 से हराया. तीसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 7-1 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >