इंचियोन : 17 वें एशियाई खेलों में भारत की पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने आज स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. भारत ने यह पदक दक्षिण कोरिया को हराकर अपने नाम किया. वहीं भारत की महिला टीम ने ईरान के हराकर कांस्य पदक जीता.
अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और संदीप कुमार की तिकड़ी के मेजबान टीम दक्षिण कोरिया पर 227-225 से जीत दर्ज करने के साथ ही भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण दर्ज हो गया.
दक्षिण कोरिया की टीम में चोई योंग ही, मिन लि होंग और यांग यंग हो थें शा शामिल थे. कोरिया की टीम स्वर्ण सिर्फ दो अंकों से चूकी.
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने मुकाबने में 12 टैन्स से अंक बनाए जबकि दक्षिण कोरिया की टीम के 13 टैन्स रहे.
वहीं बात की जाए भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की तो चोई योंग ही, मिन लि होंग और यांग यंग हो की तिकड़ी ने 224 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता. मुकाबले में ईरान की चोई योंग ही, मिन लि होंग और यांग यंग हो की तिकडी़ थी इस टीम ने 217 अंक बनाए थे.
भारत और ईरान दोनों टीमों ने गेयांग एशियाड में तीरंदाजी में बराबर नौ टेन्स बनाए. इससे पहले भारत की महिला तीरंदाज सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से 224-226 के मुकाबले में हार गई थी इसके द कांस्य पदक के लिए ईरान से मुकाबला हुआ.
