ब्राजील के गोलकीपर सीजर गलती के चार साल बाद परीक्षा में खरे उतरे

बेलो होरिजोंटे : ब्राजील के गोलकीपर जुलियो सीजर की चार साल पहले की गयी गलती से टीम विश्व कप से बाहर हो गयी थी लेकिन बीती रात वह टीम के लिये विजेता साबित हुए. सीजर ने कल पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील को चिली पर मिली जीत में दो शानदार बचाव किये जिससे ब्राजीली टीम 3-2 […]

बेलो होरिजोंटे : ब्राजील के गोलकीपर जुलियो सीजर की चार साल पहले की गयी गलती से टीम विश्व कप से बाहर हो गयी थी लेकिन बीती रात वह टीम के लिये विजेता साबित हुए. सीजर ने कल पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील को चिली पर मिली जीत में दो शानदार बचाव किये जिससे ब्राजीली टीम 3-2 से जीत दर्ज कर लगातार छठी बार विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी.

सीजर ने हमेशा ही स्वीकार किया है कि चार साल पहले उनकी गलती से गेंद गोल में चली गयी थी और उन्हें दक्षिण अफ्रीका में क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड से 1-2 से हारकर बाहर होना पड़ा था. जिससे यह गोलकीपर काफी निराश हो गया था. लेकिन इस बार उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे थे.

ब्राजीली गोलकीपर ने आंसू पोंछते हुए कहा, चार साल पहले मैंने बहुत दुखद, गुस्साया और भावनात्मक साक्षात्कार दिया था. और आज मैं इसे दोबारा कर रहा हूं, लेकिन इस बार खुशी से. उन्होंने कहा, केवल भगवान और मेरा परिवार ही जानता हूं कि मैं किस दौर से गुजरा हूं और आज भी किस तरह की भावनाओं से गुजरा. लेकिन मेरी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है.

पेनल्टी शूटआउट से पहले भी सीजर भावुक होते हुए दिख रहे थे और टीम के साथी खिलाडी उन्हें आकर गले से लगाकर अच्छा करने के लिये प्रेरित कर रहे थे. उनकी आंखें नम दिख रही थीं और उन्हें संयम बरतने में मुश्किल हो रही थी.

सीजर ने कहा, मेरे साथी खिलाड़ी मुझे मजबूती दे रहे थे ताकि मैं मैदान में जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं. उन्होंने कहा, अब सिर्फ ब्राजील के खिताब जीतने में केवल तीन कदम बचे हैं और मैं यहां वापस आकर एक और साक्षात्कार देना चाहता हूं, जब ब्राजीली टीम पार्टी कर रही होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >