सानिया मिश्रित युगल के पहले दौर में बाहर

पेरिस: भारत की सानिया मिर्जा और स्वीडन के उनके जोड़ीदार राबर्ट लिंडसेट की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के पहले दौर में ही उलटफेर का शिकार बनकर बाहर हो गयी. सानिया और लिडसेंट की जोड़ी को जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की गैरवरीय […]

पेरिस: भारत की सानिया मिर्जा और स्वीडन के उनके जोड़ीदार राबर्ट लिंडसेट की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के पहले दौर में ही उलटफेर का शिकार बनकर बाहर हो गयी.

सानिया और लिडसेंट की जोड़ी को जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की गैरवरीय जोड़ी ने 6-2, 6-3 से हराया.

सानिया अब महिला युगल में चुनौती पेश करेंगी जिसमें उन्होंने अमेरिका के बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जोड़ी बनायी है. इस जोड़ी को सातवीं वरीयता दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >