भारतीय भारोत्तोलकों को सात और पदक

नयी दिल्ली: भारतीय भारोत्तोलकों ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए दोहा में चल रही 15वीं एशियाई युवा भारोत्तोलन चैपियनशिप के तीसरे दिन आज दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते. संबो लापुंग ने लड़कों के 69 किग्रा भार वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. उन्होंने स्नैच में 119 किग्रा भार उठाकर रजत […]

नयी दिल्ली: भारतीय भारोत्तोलकों ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए दोहा में चल रही 15वीं एशियाई युवा भारोत्तोलन चैपियनशिप के तीसरे दिन आज दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते.

संबो लापुंग ने लड़कों के 69 किग्रा भार वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. उन्होंने स्नैच में 119 किग्रा भार उठाकर रजत हासिल किया जबकि क्लीन एवं जर्क ( 114 किग्रा ) और ओवरआल (263 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीते.ज्योति माल ने लड़कियों की 53 किग्रा के स्नैच और ओवरआल में कांस्य जबकि क्लीन एवं जर्क में रजत पदक जीता.

लड़कियों के 58 किग्रा भार वर्ग में सगोलसेम थासना चानू ने स्नैच में कांस्य पदक जीता. भारत ने अब तक प्रतियोगिता में दस स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक सहित 24 पदक जीत लिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >