'मैं अपनी बीवी को कॉल करके रोता था...', एक ओवर में 30 रन पड़ने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे इशांत शर्मा

साल 2013 में एक मैच ने इशांत शर्मा को अंदर तक तोड़ दिया था. जेम्स फॉकनर के एक ओवर में 30 रन लुटाने के बाद वह मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए और करीब 15 दिनों तक परेशान रहे. जानिए यह पूरा किस्सा.

Ishant Sharma Toughest Phase Story: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के करियर में कई शानदार पल रहे हैं, लेकिन एक ऐसा दौर भी आया था जब एक मैच ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जेम्स फॉकनर के एक ओवर में 30 रन लुटाने के बाद इशांत शर्मा मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुए थे. उन्होंने बताया कि वह इस घटना के बाद करीब 15 दिनों तक परेशान रहे और अपनी पत्नी को फोन करके रोते थे.

जब भारत जीत के बेहद करीब था

19 अक्टूबर 2013 को मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के शानदार 139 रन की मदद से 303 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की पारी में एक समय ऐसा आया जब भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी.

मेहमान टीम को आखिरी तीन ओवर में 44 रन की जरूरत थी. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 48वें ओवर के लिए गेंद इशांत शर्मा को थमाई. सामने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर थे. इसके बाद जो हुआ, वह भारतीय क्रिकेट फैंस शायद ही भूल पाएं.

फॉकनर ने एक ओवर में कूट दिए 30 रन

इशांत के उस ओवर में फॉकनर ने चौका और छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने ओवर में 4, 6, 6, 2, 6, 6 रन बनाए. यानी एक ही ओवर में 30 रन. ओवर शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 44 रन चाहिए थे. लेकिन छह गेंदों के बाद समीकरण पूरी तरह बदल चुका था और ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन चाहिए थे.

फॉकनर ने इसके बाद भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 29 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से जीत दिला दी. इशांत के लिए यह सिर्फ एक मैच की हार नहीं थी. उन्हें लग रहा था कि उनकी वजह से भारत मैच हार गया. जिसके बाद वो कुछ दिन से इस सदमे से उबर नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अगर मोहसिन नकवी ने पहनाया मेडल तो क्या करेगी टीम इंडिया? IOA ने दिया जवाब

‘मैं अपनी बीवी को कॉल करके रोता था’

इंशात शर्मा पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)

न्यूज18 के खास शो ‘जज्बा’ में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए इशांत शर्मा ने बताया कि वह उस समय मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे. उनके दिमाग में बार-बार वही ओवर और फॉकनर की बल्लेबाजी घूमती रहती थी.

इशांत ने बताया कि वह अपनी पत्नी को फोन करके रोया करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद करीब 15 दिनों तक वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए. इस घटना के बाद उस समय उनकी मंगेतर और अब पत्नी प्रतिमा सिंह ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने में काफी मदद की.

प्रतिमा खुद भी खेल से जुड़ी रही हैं और खेल के दबाव को समझती थीं. उन्होंने इंशात को समझाया कि क्रिकेट जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा है. एक मैच या एक खराब प्रदर्शन पूरी जिंदगी तय नहीं कर सकता. उन्होंने अपनी गलतियों पर काम करने और दोबारा मैदान पर लौटने का फैसला किया.

जिस ओवर को भूलना चाहते थे, वही बना टर्निंग पॉइंट

इशांत ने बाद में बताया कि 2013 की उस घटना के बाद उन्होंने क्रिकेट को और गंभीरता से लेना शुरू किया. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बदलाव किए और अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना सीखा. इसके बाद इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई. वह भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल हुए और 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: Shivam Dube MS Dhoni Captain: धोनी या कोहली में शिवम दुबे ने किसे चुना बेस्ट कप्तान? बुमराह, SKY और रोहित शर्मा पर भी दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >