IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती के जश्न से बढ़ा मैदान पर टेंशन, ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद किया ये इशारा

आईपीएल 2026 के 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहली पारी में हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शुरुआत में आक्रामक तेवर अपनाया और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर जमकर हमला बोला.

IPL 2026: ट्रेविस हेड ने मैदान के चारों ओर शॉट खेलते हुए तेजी से रन बटोरा और वरुण पर पूरी तरह से दबाव बना दिया. वरुण के पहले ओवर में एक बाउंड्री आई, लेकिन दूसरे ओवर में हेड ने और भी आक्रामक रुख अपनाते हुए दो चौके और एक लंबा छक्का जड़ दिया. हालांकि, इसके बाद मुकाबले ने अचानक करवट ली. वरुण चक्रवर्ती ने शानदार वापसी करते हुए हेड को आउट कर दिया.

विकेट लेने के बाद वरुण ने कुछ ऐसा जश्न मनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने उत्साह में हेड के कंधे पर हाथ रखते हुए उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया. इस पर हेड स्पष्ट रूप से नाराज़ नजर आए और गुस्से भरी प्रतिक्रिया देते हुए पवेलियन की ओर लौट गए. हालांकि, उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और महज 165 रनों पर ही आउट हो गए.

पहली पारी का हाल

पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन और ट्रेविस हेड के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई. हेड ने 61 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 42 रन बनाए.

इसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ कर नहीं सका. क्लासेन ने 11 रनों की पारी खेली. वहीं पैट कमिंस ने 10 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 3, कार्तिक त्यागी ने 2 और सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: मनीष पांडे ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने

IPL: 1.65 बिलियन डॉलर में राजस्थान रॉयल्स की डील फाइनल, मित्तल परिवार बना सबसे बड़ा मालिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >