फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन पर हुआ काला जादू! घाना के तांत्रिक के दावे से फुटबॉल जगत में हड़कंप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में घाना के खिलाफ बिना गोल के ड्रॉ के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन सुर्खियों में हैं. मैच में आसान मौका गंवाने के बाद घाना के तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम ने दावा किया है कि उन्होंने केन पर काला जादू किया था, ताकि वह प्रभावी प्रदर्शन न कर सकें.

Harry Kane: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को घाना के खिलाफ आसान जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. ग्रुप एल के मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. मैच के बाद घाना के एक तांत्रिक के दावे ने फुटबॉल जगत में हड़कंप मचा दिया है.

घाना के मशहूर तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम ने दावा किया है कि उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर काला जादू किया था, जिसकी वजह से वह मैच में गोल नहीं कर सके. बोनसम का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आसान मौका गंवा बैठे हैरी केन

मुकाबले के दूसरे हाफ में हैरी केन के पास इंग्लैंड को बढ़त दिलाने का सुनहरा अवसर था. हालांकि, उन्होंने बेहद अच्छी स्थिति में भी गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर मार दिया. केन की इस चूक ने दर्शकों और फुटबॉल विशेषज्ञों को हैरान कर दिया.

मैच के दौरान एक इंग्लिश प्रशंसक ने मजाक में घाना के समर्थक से कहा, “लगता है जादू सचमुच काम कर रहा है.” इस पर घाना के फैन ने हंसते हुए जवाब दिया, “जादू नहीं, केन को फिनिशिंग की थोड़ी और प्रैक्टिस की जरूरत है.”

तांत्रिक ने मैच से पहले ही किया था दावा

बोनसम ने मुकाबले से पहले ही कहा था कि वह हैरी केन को प्रभावी प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा था, “मैं केन पर काम कर रहा हूं. मुझे पता है कि उसे कैसे रोका जा सकता है. मैं उसे चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन यह सुनिश्चित करूंगा कि वह घाना के खिलाफ असरदार न साबित हो सके.” यह पहली बार नहीं है जब बोनसम ने ऐसा दावा किया हो. 2014 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने कहा था कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की घुटने की समस्या के पीछे उनका तांत्रिक प्रभाव था.

दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

मैच में इंग्लैंड ने अधिकांश समय गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और कई हमले किए. इंग्लैंड ने गोल पर कुल 19 शॉट लगाए, जबकि घाना सिर्फ एक बार निशाने पर शॉट लगा सका. इसके बावजूद इंग्लिश टीम अपने मौकों को गोल में नहीं बदल पाई. इस ड्रॉ के बाद इंग्लैंड और घाना दोनों के चार-चार अंक हो गए हैं.

इंग्लैंड का अगला मुकाबला न्यू जर्सी से

इंग्लैंड अब अपना अगला मुकाबला न्यू जर्सी में पनामा के खिलाफ खेलेगा, जबकि घाना की टीम फिलाडेल्फिया में क्रोएशिया से भिड़ेगी. बेहतर गोल अंतर के कारण इंग्लैंड ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जबकि क्रोएशिया तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: ना देखा होगा, ना सुना होगा! महिला खिलाड़ी के इस ‘एक्सीडेंटल’ पेनल्टी शॉट ने गोलकीपर के उड़ाए होश, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >