CWG 2026 का समापन: भारत ने जीते 39 मेडल, जानिए किस खेल में मिले सबसे ज्यादा पदक; देखें पूरी लिस्ट

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए. भारतीय दल इस बार संस्करण में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही. इस बार सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल बॉक्सिंग में आया है.

CWG 2026 Medal Tally India Position: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (23 जुलाई से 2 अगस्त) का समापन हो गया. भारत ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदक अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा.

ऑस्ट्रेलिया ने 70 स्वर्ण समेत कुल 170 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. इंग्लैंड (110 पदक) दूसरे और कनाडा (62 पदक) तीसरे स्थान पर रहा. भारत और मेजबान स्कॉटलैंड दोनों ने 39-39 पदक जीते, लेकिन भारत ने अधिक रजत पदक (17) जीतने के कारण चौथा स्थान हासिल किया.

CWG 2026 मेडल टैली (टॉप-10 देश)

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1ऑस्ट्रेलिया704456170
2इंग्लैंड294536110
3कनाडा19202362
4भारत1317939
5स्कॉटलैंड1391739
6न्यूजीलैंड10141135
7नाइजीरिया107724
8जमैका104519
9वेल्स9101231
10मलेशिया83516

इस बार इन खेलों में भारत ने लिया हिस्सा

भारत ने इस बार एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, बाउल्स, बॉक्सिंग, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइक्लिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं. इसके अलावा भारत ने पांच पैरा खेलों में भी भाग लिया, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में हिस्सा लिया था. भारत ने इस बार सबसे ज्यादा सफलता मुक्केबाजी में मिली, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने रिकॉर्ड 10 पदक (7 स्वर्ण और 3 रजत) जीतकर नया इतिहास रच दिया.

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
मुक्केबाजी73010
एथलेटिक्स05510
भारोत्तोलन1618
पैरा एथलेटिक्स3216
जूडो2114
पैरा पावरलिफ्टिंग0011
कुल1317939

मुक्केबाजों का दबदबा

भारतीय मुक्केबाजों ने इस बार सबसे ज्यादा प्रभावित किया. टीम ने 7 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 10 पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. लवलीना बोरगोहेन ने भी महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत के अभियान में अहम योगदान दिया.

मीराबाई चानू ने बनाया ये रिकॉर्ड

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. इसके साथ ही वह लगातार तीन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. वहीं, ऋषिकांत सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए स्नैच में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया और ग्लासगो 2026 में पदक जीतने वाले पहले भारतीय सक्षम (एबल-बॉडी) खिलाड़ी बने.

CWG 2026: भारत के पदक विजेता

क्र.सं.खिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1झंडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
2ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्राभारोत्तोलनरजत
3मीराबाई चानूमहिला 48 किग्राभारोत्तोलनस्वर्ण
4राजा मुथुपांडीपुरुष 65 किग्राभारोत्तोलनरजत
5ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्राभारोत्तोलनरजत
6बिंदियारानी देवीमहिला 58 किग्राभारोत्तोलनकांस्य
7शर्मिला धांकरमहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
8सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्सरजत
9शिल्पा के. शैलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सकांस्य
10वल्लूरी अजय बाबूपुरुष 79 किग्राभारोत्तोलनरजत
11हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्राभारोत्तोलनरजत
12गुलवीर सिंहपुरुष 10000 मीटरएथलेटिक्सरजत
13मुरली श्रीशंकरपुरुष लंबी कूदएथलेटिक्सरजत
14दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
15मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सरजत
16लवप्रीत सिंहपुरुष +110 किग्राभारोत्तोलनरजत
17सीमा कालीरमनामहिला डिस्कस थ्रोएथलेटिक्सकांस्य
18अस्मिता डेमहिला -48 किग्राजूडोस्वर्ण
19हर्ष सिंहपुरुष -60 किग्राजूडोस्वर्ण
20यामिनी मौर्यामहिला -57 किग्राजूडोरजत
21तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनएथलेटिक्सकांस्य
22यश वीर सिंहपुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सकांस्य
23नीरज चोपड़ापुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सरजत
24प्रीति पवारमहिला 54 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
25प्रवीण चित्रवेलपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सरजत
26सेल्वा प्रभुपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सकांस्य
27जैस्मिन लांबोरियामहिला 57 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
28जदुमणि सिंहपुरुष 55 किग्राबॉक्सिंगरजत
29शुभम जुयालपुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सरजत
30सोमन राणापुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
31उन्नति शर्मामहिला -63 किग्राजूडोकांस्य
32साक्षी चौधरीमहिला 51 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
33प्रिया घंघासमहिला 60 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
34अरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
35लवलीना बोरगोहेनमहिला 75 किग्राबॉक्सिंगरजत
36सचिन सिवाचपुरुष 60 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
37अंकुश पंघालपुरुष 80 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
38नरेंद्र बरवालपुरुष +90 किग्राबॉक्सिंगरजत
39गुलवीर सिंहपुरुष 5000 मीटरएथलेटिक्सकांस्य

जूडो में रचा इतिहास

भारत ने जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जूडो में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर नया अध्याय लिखा. इसके बाद हर्ष सिंह ने भी गोल्ड जीतकर भारत के जूडो अभियान को यादगार बना दिया.

पैरा खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया मान

पैरा प्रतियोगिता में भी भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा. पैरा एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण समेत छह पदक मिले, जबकि झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत को इस खेल में एकमात्र पदक दिलाया. 39 पदकों के साथ भारत ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों का शानदार समापन किया. अब भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों पर होंगी, जिसकी मेजबानी भारत करेगा.

ये भी पढ़ें: जैसमीन लंबोरिया होंगी भारत की ध्वजवाहक, अहमदाबाद 2030 को मिलेगा आधिकारिक हैंडओवर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >